गिरिडीह कोर्ट ने दी चार आरोपियों को जमानत, पचंबा पुलिस ने फिर कर लिया गिरफ्तार
गिरिडीह जेल से जमानत पर छूटते ही पचम्बा पुलिस ने एक ही मामले में चार आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं.

Giridih, Jharkhand: गुरुवार को गिरिडीह न्यायालय ने चार आरोपियों को जमानत पर छोड़ा. लेकिन चंद पलो में पचम्बा थाना पुलिस ने उसी केस में गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने इस दौरान जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. उसमें अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी शामिल हैं. चारों के गिरफ्तारी की पुष्टि खुद पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने किया है.
दरअसल, गुरुवार को गिरिडीह कोर्ट ने इन चारों आरोपी को पचम्बा थाना कांड संख्या 16/26 में जमानत दिया था. जबकि पचम्बा पुलिस इस दौरान पहले से गिरिडीह जेल के बाहर इन चारों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए मुस्तैद थी. लिहाजा, चारों जैसे ही जेल से जमानत पर बाहर निकले, वैसे ही पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं जेल की मुहर भी इनके हाथों से नहीं छूटी थी.
इसी साल निकाय चुनाव के दौरान शहर के बक्सीडीह के हिंसक झड़प में गोली चलने की घटना सामने आई थी. जिसमें एक पिता पुत्र की मौत हो गई थी. इसके बाद शहर का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया था. इस दौरान मृतकों के परिजनों ने पचम्बा थाना में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिवम आजाद उर्फ शिवम श्रीवास्तव समेत कई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था. वहीं पचम्बा थाना पुलिस ने इसी मामले में दूसरा केस अपनी ओर से दर्ज किया था.
लिहाजा, गुरुवार को कोर्ट ने पचम्बा थाना कांड 15/26 में चारों को जमानत दे दिया. पचम्बा पुलिस ने इसी मामले को लेकर दूसरे केस 16/26 के तहत चारों को फिर से दबोच लिया. अब ऐसे में पचम्बा पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल

बेगूसराय स्टेशन में बड़ा हादसा: ट्रेन चढ़ने के क्रम में फिसला पैर, ट्रैक में फंसकर हुई दर्दनाक मौत







