मस्जिद पर पथराव के बाद गिरिडीह पुलिस हुई सक्रिय: 10 से अधिक गिरफ्तार
जिले के जमुआ इलाके में प्रतिबंधित पशु का कटा सिर मिलने के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था. पुलिस शांति बहाल करने में लगी हुई ही थी कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा मस्जिद में पथराव कर लोगों की भावनाएं आहत करने का काम कर दिया गया.

Giridih, Jharkhand: बकरीद के दूसरे दिन प्रतिबंधित पशु के सिर मिलने से गिरिडीह के पचंबा इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. घटना के बाद से पुलिस लगातार स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई ही थी कि उपद्रवियों ने मस्जिद पर पथराव कर माहौल और बिगाड़ दिया.
समय पर गिरिडीह के जमुआ थाना पुलिस और आईआरबी ने मोर्चा संभाला. इसके बाद पत्थरबाज वहां से भाग निकले और स्थिति सामान्य हुई. लेकिन एक पक्ष के उपद्रवियों ने माहौल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस दौरान दूसरे दिन आज भी जमुआ के पौड़ियां गांव का माहौल शांत दिखा. पूरे गांव में भारी संख्या पुलिस जवानों की तैनाती की गई. एसपी डॉक्टर विमल द्वारा उपद्रवियों को देखते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया. खुद आईआरबी के सहायक कमांडेंट को जवानों के साथ मुस्तैद किया गया. पुलिस बल की मुस्तैदी के बाद पत्थरबाज उपद्रवी इलाके से फरार थे.
इधर आईआरबी के सहायक कमांडेंट ने बताया कि दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई किया जा रही है. अब तक 10 आरोपियों को दबोचने में जमुआ पुलिस सफल रही है. वहीं 50 से अधिक बाइक को जब्त किया गया है.
पुलिस इस सोच के साथ काम कर रही है कि किसी भी धर्म की आड़ में अराजक तत्वों को छूट नहीं दी जाएगी और ऐसा करने की सोच रखने वालों को परिणाम भुगते के लिए भी तैयार रहना होगा. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम हुए पथराव में पौड़ियां गांव के मस्जिद का शीशा टूटा और कई तरह के और भी नुकसान हुए हैं. लेकिन खबर लिखे जाने तक फिलहाल माहौल शांतिमय बना हुआ है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल







