बेगूसराय स्टेशन में बड़ा हादसा: ट्रेन चढ़ने के क्रम में फिसला पैर, ट्रैक में फंसकर हुई दर्दनाक मौत
रामप्रसाद शर्मा पीडब्लूडी कर्मी थे जो महज तीन महीने पहले ही रिटायर हुए थे. वह अपनी बेटी से मिलने गुवाहाटी जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ और उनकी जान चली गई.

Begusarai, Bihar: बेगूसराय से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन में चढ़ने के क्रम में एक रिटायर्ड पीडब्लूडी कर्मी का ट्रैक में पैर फंसा और उसकी मौत हो गई. मामला बेगूसराय स्टेशन का बताया जा रहा है.
घटना का विवरण
मृतक अपनी बेटी से मिलने गुवाहाटी जा रहा था. इसी दौरान बेगूसराय स्टेशन पर यह हादसा हुई. मृतक कुछ सामान लेने बेगूसराय स्टेशन पर उतरा था. सामान लेने के बाद जैसे वो वापस लौटा ट्रेन खुल गई. जिसके बाद मृतक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान उसका पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया. इस वजह से उसका एक पैर ट्रैक में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
मृतक के बारे में परिजनों ने क्या बताया
मृतक की पहचान देहरादून के रहने वाले रामप्रसाद शर्मा के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया की रामप्रसाद शर्मा पीडब्लूडी कर्मी थे जो महज तीन महीने पहले ही रिटायर हुए थे. रामप्रसाद शर्मा की बेटी की शादी गुवाहाटी में हुई थी. बेटी से मिलने के लिए वो आनंद विहार से नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पकड़ कर गुवाहाटी जा रहे थे. इसी दौरान बेगूसराय स्टेशन पर वो कुछ जरूरत का सामान लेने उतरे थे. सामान लेकर जैसे ही वो ट्रेन पकड़ने के लिए बढ़े तब तक ट्रेन खुल चुकी थी और हड़बड़ी के कारण वे ट्रेन की चपेट में आ गए.
बाद में आरपीएफ ने उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां उनकी कुछ घंटे में ही मौत हो गई. जिसके बाद इसकी सुचना परिजनों को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कारवाई में जुट गई है. घटना के बाद से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल







