गिरिडीह में अपराध की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, एक कट्टा और कारतूस बरामद
गिरिडीह के परसन ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के परसन ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई. गिरफ्तार दोनों अपराधियों में परसन ओपी के सख्तांड निवासी समून अंसारी और धनवार थाना इलाके के बांधी गांव निवासी आशु कुमार पंडित शामिल है.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. दरअसल, एसपी को गुप्त सूचना मिली कि परसन ओपी के साखेतांड गांव में यही दोनों अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं. इसके बाद एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापामारी कर दोनों को दबोचा.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल

बेगूसराय स्टेशन में बड़ा हादसा: ट्रेन चढ़ने के क्रम में फिसला पैर, ट्रैक में फंसकर हुई दर्दनाक मौत







