झारखंड के IPS अनीश गुप्ता को CBI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, Joint Director पद पर प्रमोशन
रांची में JPSC-JSSC आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था की। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया गया।

Ranchi: झारखंड कैडर के 2008 बैच के IPS अधिकारी अनीश गुप्ता को CBI में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने CBI में उच्च स्तरीय नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। 10 अगस्त को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, CBI में DIG के पद पर कार्यरत अनीश गुप्ता समेत तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को पदोन्नत कर Joint Director नियुक्त किया गया है।
अनीश गुप्ता समेत तीन IPS अधिकारियों को प्रमोशन
CBI में Joint Director के पद पर नियुक्त किए गए तीनों अधिकारी 2008 बैच के IPS हैं। इनमें महाराष्ट्र कैडर के अखिलेश कुमार सिंह, बिहार कैडर के सत्य वीर सिंह और झारखंड कैडर के अनीश गुप्ता शामिल हैं।
CBI में DIG के पद पर थे अनीश गुप्ता
झारखंड कैडर के IPS अनीश गुप्ता इससे पहले CBI में DIG के पद पर कार्यरत थे। अब पदोन्नति के बाद उन्हें CBI में Joint Director की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नई नियुक्ति को CBI में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
केंद्र सरकार की समिति ने दी नियुक्ति को मंजूरी
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसके बाद तीनों वरिष्ठ IPS अधिकारियों की पदोन्नति और नई जिम्मेदारी का रास्ता साफ हो गया है।
CBI में वरिष्ठ स्तर पर हुई इन नियुक्तियों से जांच एजेंसी के कामकाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC लाठीचार्ज पर भड़के सुदेश महतो! ,बापू वाटिका में धरना देकर सरकार को दी खुली चेतावनी

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह में BJP का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों कार्यकर्ता







