झारखंड आंदोलनकारियों का मुख्यमंत्री आवास घेराव, पुलिस ने सिद्धू-कान्हू पार्क के पास रोका
वादाखिलाफी का आरोप लगाकर सड़कों पर उतरे आंदोलनकारी, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; सुरक्षा के मद्देनजर कई मार्गों पर बैरिकेडिंग।

RANCHI :- भिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में आंदोलनकारी राजधानी रांची में सड़क पर उतर आए। आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सिद्धू-कान्हू पार्क के पास ही रोक दिया।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, पहचान और अधिकारों से जुड़े कई मुद्दों पर आश्वासन दिए गए थे, लेकिन अब तक उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया।
आंदोलन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कई जगह बैरिकेडिंग की गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









