डिजिटल सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आधार ऑपरेटर नहीं रहने पर एजेंसी को शो-कॉज: डीसी
पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की मासिक समीक्षा बैठक में डिजिटल सेवाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की

Medininagar Palamu उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की मासिक समीक्षा बैठक में डिजिटल सेवाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), पंचायत भवनों में संचालित डिजिटल सेवाएं, आधार नामांकन एवं अपडेट, झारनेट कनेक्टिविटी, एईबीएएस प्रणाली, ई-ग्रंथालय, झारसेवा के तहत प्रमाण-पत्र निर्गमन तथा विवाह निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान मनातू बीआरसी में आधार ऑपरेटर के कार्यरत नहीं रहने के मामले को उपायुक्त ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक को जिले के सभी बीआरसी में अनिवार्य रूप से दो-दो आधार ऑपरेटरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन, नेटवर्क एवं तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा आधार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। पुस्तकालय में बेहतर विद्युत व्यवस्था और सोलर सिस्टम स्थापित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। बैठक में सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार सहित जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची सदर अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिला The Best Blood Bank का अवार्ड

'प्रकृति हमें माफ नहीं करेगी': कृषि मेले के मंच से मुख्यमंत्री Hemant Soren की बड़ी चेतावनी







