झारखंड में मंडराया H1N1 का खतरा!, रांची रिम्स के HOD भी चपेट में, 11 में से 8 लोग निकले पॉजिटिव!
सबसे ज्यादा चिंता की बात तो ये है कि खुद रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड (HOD) भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं

H1N1 Ranchi: झारखंड में एक बार फिर से नई बीमारी का खतरा बढ़ने लगा है। पूरे राज्य में H1N1 संक्रमण (जिसे हम स्वाइन फ्लू भी कहते हैं) के मामले बहुत तेजी से फैल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। हाल ही में रिम्स में 11 ऐसे मरीजों के सैंपल टेस्ट किए गए थे जिन पर इस बीमारी का शक था। जब रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाली थी, इसमें 11 में से 8 लोग H1N1 पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात तो ये है कि खुद रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड (HOD) भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में
मामले को तेजी से बढ़ता देख झारखंड का स्वास्थ्य विभाग एकदम अलर्ट मोड में आ गया है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को सख्त मैसेज भेज दिया गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में नजर बनाए रखें और अस्पतालों में पूरी तैयारी रखें।
ये लक्षण दिखें तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
रांची सदर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर एवीके बाखला ने आम लोगों को सलाह दी है कि अगर किसी को अचानक तेज बुखार आ जाए, लगातार खांसी हो रही हो या फिर सांस लेने में परेशानी महसूस हो, तो इसे आम सर्दी-बुखार समझकर इग्नोर न करें। बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपनी जांच करवाएं।
डरें नहीं, बस थोड़ी सी सावधानी बरतें
हेल्थ एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि इस बीमारी से डरने या पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सी समझदारी और साफ-सफाई रखकर इससे बचा जा सकता है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। नक्षत्र समाचार भी आप सभी से यही अपील करता है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें!
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दिल्ली के बुराड़ी से धरे गए दो और मुन्नाभाई!, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID का बड़ा एक्शन, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

JPSC परीक्षा मामले में नया मोड़!, आरोपी लालू यादव ने CID की विशेष अदालत में लगाई जमानत की गुहार







