दिल्ली के बुराड़ी से धरे गए दो और मुन्नाभाई!, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID का बड़ा एक्शन, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) 2024 में हुई कथित धांधली और अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।


JSSC-CGL: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) 2024 में हुई कथित धांधली और अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। सीआईडी की विशेष जांच टीम ने मामले में संलिप्तता के आरोप में दो और आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं; सोमांश प्रकाश रोहतास जिले का और राहुल कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है। दोनों काफी समय से दिल्ली के बुराड़ी इलाके में छिपकर रह रहे थे, जहां से सीआईडी की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया।
ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर अभय तिवारी समेत परिवार के 3 सदस्य पहले ही जा चुके हैं जेल
इस बहुचर्चित परीक्षा घोटाले में सीआईडी पूर्व में मुख्य साजिशकर्ता अभय तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमार और भाई अक्षय कुमार को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मुख्य आरोपी अभय तिवारी गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (BSO) के पद पर पदस्थापित था। परीक्षा में गड़बड़ी और धांधली के तार जुड़ने के बाद उसे 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जबकि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर 18 अगस्त को उसकी पत्नी और भाई को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पूरे सिंडिकेट और अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी CID
दिल्ली से हुई इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ही इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। CID के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा में सेंधमारी करने वाले इस नेटवर्क में अन्य कौन-से लोग और दलाल शामिल थे। सीआईडी की टीम अब इस पूरे गिरोह की वित्तीय कड़ियों, अभ्यर्थियों से की गई डीलिंग और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC परीक्षा मामले में नया मोड़!, आरोपी लालू यादव ने CID की विशेष अदालत में लगाई जमानत की गुहार

सो रहे कर्मचारी को जगाया और कहा भागो..., फिर चली गोलियां, लोहरदगा में अपराधियों का आतंक







