सावधान! Google से Customer Care नंबर लेना पड़ा भारी, रांची में महिला के बैंक खाते से 8.27 लाख गायब
ऑनलाइन किसी कंपनी का Customer Care नंबर तलाशना अब भारी पड़ सकता है।


Ranchi: ऑनलाइन किसी कंपनी का Customer Care नंबर तलाशना अब भारी पड़ सकता है। राजधानी रांची में एक महिला को Google पर वॉशिंग मशीन का Customer Care नंबर खोजना इतना महंगा पड़ा कि साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 8.27 लाख रुपये उड़ा लिए। इसी तरह धुर्वा के एक युवक से भी बिजली बिल भुगतान और रिफंड का झांसा देकर 2.73 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
पहला मामला अपर हटिया का है। यहां रहने वाली नीलम कुमारी ने Cyber Crime थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, 29 जुलाई को उन्होंने अपनी वॉशिंग मशीन से जुड़ी शिकायत के लिए Google पर Customer Care नंबर सर्च किया था।
लाइन मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद सामने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराने के नाम पर पहले 10 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जब पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाए, तो कॉल करने वाले ने खुद ही शिकायत दर्ज करने की बात कही। अगले दिन एक दूसरे व्यक्ति ने फोन किया और खुद को Technician बताते हुए जल्द घर आने की बात कही।
इसके बाद Cyber ठगों ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और उनके बैंक खाते से 8.27 लाख रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने Cyber Crime थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिजली बिल के नाम पर 2.73 लाख की ठगी
दूसरा मामला धुर्वा सेक्टर-2 का है। यहां रहने वाले मनीष केसरी ने भी Cyber Crime थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने उनसे बिजली बिल का भुगतान कराने और बाद में रिफंड दिलाने का झांसा दिया।
ठगों की बातों में आने के बाद मनीष के बैंक खाते से 2.73 लाख रुपये की अवैध निकासी हो गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC परीक्षा मामले में नया मोड़!, आरोपी लालू यादव ने CID की विशेष अदालत में लगाई जमानत की गुहार

सो रहे कर्मचारी को जगाया और कहा भागो..., फिर चली गोलियां, लोहरदगा में अपराधियों का आतंक







