युवक ने WhatsApp में लड़की बनकर की दोस्ती.. बहकाया फिर यौन शोषण कर वीडियो कर दिया वायरल, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद उसके पास पुलिस की मदद लेने के अलावा और कोई चारा शेष नहीं रह गया. उसने देवरी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र से एक यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम मोहम्मद शहजाद है जिसने महिला के साथ लड़की बनकर दोस्ती की फिर उसका यौन शोषण कर वीडियो बना लिया. जानकारी के अनुसार पीड़िता देवरी इलाके की रहने वाली है, वहीं आरोपी हीरोडीह थाना इलाके के धरधरी गांव का निवासी है. उसने युवक पर आरोप लगाया है कि वह उसे WhatsApp पर मैसेज किया करता था.
महिला के आरोप अनुसार युवक शुरुआत में उससे लड़की बनकर मैसेज किया करता था. बाद में जब उनकी मुलाकात हुई तो मामले का खुलासा हुआ. इसके बावजूद आरोपी ने लड़की को बहकावे ने ले लिया और उसने भी उसपर विश्वास कर लिया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब दोस्ती दोनों की गहरी हो गई तो उसने फायदा उठाना चाहा. बात यौन शोषण तक पहुंच गई और इतना ही नहीं आरोपी ने वीडियो भी बना लिया. पीड़िता को यह भी पता लगा कि आरोपी शहजाद शादीशुदा है.
जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद उसके पास पुलिस की मदद लेने के अलावा और कोई चारा शेष नहीं रह गया. उसने देवरी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई.
देवरी थाना प्रभारी श्वेती कुमारी ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की गई और जांच में पीड़िता का आरोप सही पाया गया. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
(गिरिडीह से मनोज और संतोष की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध.. रोड़ा बनी 55 वर्षीय पत्नी को गला रेतकर मार डाला

झारखंड की पारंपरिक कला को मिली विशिष्ट पहचान, 11 उत्पादों को मिला GI टैग, निर्यात में होगी बढ़ोतरी







