कोयलांचल फिर शिखर पर, संथाल स्ट्राइकर्स की दमदार जीत
बारिश से प्रभावित मैच में कोयलांचल ने दिखाई मजबूती, लक्ष्य की शानदार पारी से मिली जीत. संथाल स्ट्राइकर्स ने भी आक्रामक खेल दिखाते हुए छोटानागपुर को एकतरफा मुकाबले में हराया.

झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 में मुकाबले अब और रोमांचक होते जा रहे हैं। शुक्रवार को खेले गए मैचों में कोयलांचल सुपर किंग्स और संथाल स्ट्राइकर्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। खास बात यह रही कि कोयलांचल की टीम एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग्स ने धनबाद डायमंड्स को कड़ी टक्कर के बाद हराया। बारिश से प्रभावित इस मैच में धनबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में कोयलांचल के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। टीम ने 15.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 151 रन बना लिए और 8 गेंद शेष रहते जीत अपने नाम कर ली। लक्ष्य ने 34 गेंदों पर 49 रन की अहम पारी खेलकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
दूसरे मुकाबले में संथाल स्ट्राइकर्स ने छोटानागपुर रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर की टीम 128 रन पर सिमट गई, जिसमें नाजिम सिद्दीकी और हिमांशु कुमार गुप्ता ने 23-23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स ने मात्र 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन, योग के महत्व पर हुई चर्चा

बच्ची की पुकार पर पहुंचे उपायुक्त, दिव्यांग दंपति को मिला आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ







