Giridih: गिरिडीह में एक बार फिर तिसरी थाना इलाके में माइका के अवैध स्टॉक को जब्त किया गया है. जब्त स्टॉक करीब 55 टन है, और इसका अनुमानित मूल्य 12 लाख से अधिक का बताया जा रहा है. दरअसल, एसडीएम अनिमेष रंजन के निर्देश पर तिसरी सीओ अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में एसआई लव कुमार, अंचल निरीक्षक रितेश कैशरी समेत पुलिस बल की टीम ने तिसरी थाना इलाके चकलमुंडा स्थित दो घरों में छापेमारी की, जहां से लगभग 55 टन माइका के साथ कई उपकरण जब्त किया गया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ अखिलेश प्रसाद ने बताया कि अवैध उत्खनन को लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज तिसरी के खिजुरी चकलमुंडा में छापेमारी की गई है, जहां एक घर में लगभग 5 टन माइका एवं एक अन्य घर में लगभग 50 टन माइका जब्त किया गया है उन्होंने बताया कि संबंधित कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी है अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध अभी कार्रवाई जारी रहेगा. आम लोगों से अवैध खनन की सूचना देने की अपील की गई है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / आनंद बरनवाल








