Ranchi News: झारखंड परिदर्शन के दौरान आज (2 फरवरी 2026, सोमवार) राजधानी रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.
मौके पर झारखंड की भौगोलिक स्थिति और पुलिस की कार्यशैली से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. झारखंड में पुलिसिंग एवं पुलिस के अनुसंधान आदि पर चर्चा करते हुए राज्य में स्थापित इकाई यथा-एटीएस/एसटीएफ (झारखंड जगुआर) / जैप/आईआरबीसीआईडी / साईबर अपराध / AHTU आदि से भी अवगत कराया गया. साथ ही साइबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब ऐप की विस्तृत जानकारी भी दी गई.
इस अवसर पर प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, ए विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, डॉ माईकलराज एस, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्ययालय (NDC) के हरतेज सिंह बजाज, मेजर जेनरल, सुरवीर सिंह, ब्रिगेडियर एवं राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य देशों के ब्रिगेडियर जेनरल, कर्नल आदि उपस्थित रहे.
रिपोर्ट- कमल कुमार








