Jharkhand Cabinet Meeting: आगामी 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक रांची के धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी. जिसमें सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.
इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की तरफ आधिकारिक सूचना जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि गुरुवार (5 फरवरी 2026)) को झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. बता दें, बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा और विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है. बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई है.








