
स्वास्थ्य मंत्री के दावे फेल ! आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों को नहीं मिल रहे भगवान
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में यह प्राथमिक उपचार केंद्र के रुप में बनाए गए थे लेकिन आज इन केंद्रों की हालात आपको चौंका देगी.

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में यह प्राथमिक उपचार केंद्र के रुप में बनाए गए थे लेकिन आज इन केंद्रों की हालात आपको चौंका देगी.

झंडा मैदान से साइकिल रैली निकाली गई जो शहर को भ्रमण करते हुए खंडोली पर्यटन स्थल तक पहुंची. इस दौरान जिला के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला.

महज 20 दिन पहले सात फेरे लेने वाले नवविवाहित युवक को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार की खुशियां अब मातम में बदल गईं हैं. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की तरफ से कार्यक्रमों की एक लंबी श्रृंखला तैयार की गई है. जिसके तहत आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली गांव खूंटी के ऊलिहातू गांव तक जाएगी.

झारखंड सरकार के मंत्री और आरजेडी नेता संजय यादव पर बिहार चुनाव के दौरान कहलगांव विधानसभा में वोट डालने का आरोप लगाया गया है. जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है. मंत्री ने अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के शरण जाने की बात भी कही.

15 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट की स्थापना का रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के सर्वोच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के अगले चीफ जस्टिस सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

रांची के पूर्व DC छवि रंजन को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, उनके उनके निलंबन के आदेश को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर को बड़ी राहत देते हुए जमानत दी थी.

रांची के अपर चुटिया, वार्ड नंबर 14 की खराब बुनियादी सुविधा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है. क्षेत्र के लोगों के अनुसार, इलाके में बदहाल बुनियादि सुविधाओं की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. अगली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार और नगर निगम से जवाब तलब किया है.

अपने सपनों की उड़ान लिए सूरज की पहली किरण में युवा राजधानी के मैदानों मे दौड़ लगा रहे हैं लेकिन इनपर सरकार की नजर तक नहीं पड़ रही. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की तरफ से वैकेंसी तो निकाली जाती है लेकिन बहाली पूरी नहीं की जाती है जिससे राज्य के युवाओं में बेरोजगारी जारी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठत आयोजित की गई है. बैठक दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी, जिसमें सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में ग्रामीण इलाकों ने पिछड़ेपन के बावजूद रिकॉर्ड मतदान कर राजनीतिक दलों को स्पष्ट संदेश दिया है. मुसावनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में पहले बहिष्कार की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर मतदान कर लोकतंत्र में आस्था जताई.

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव आज ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे. उन्होंने JSCA कर्मचारी के हाथों ईडी कार्यालय दस्तावेज भिजवाया. बता दें, ईडी ने उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए आज हिनू स्थित ईडी कार्यालय बुलाया था.

झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के मौके पर राजधानी रांची में आज रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर सीएम ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी.

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया 7 से शुरु हो चुका है जो शाम 5 बजे तक चलेगा. मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है लोग भारी संख्या में मतदान केंद्र अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं

नामकुम थाने के अतर्गत एक हजार पेटी से लदी एक ट्रक को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को बिहार ले जाया जा रहा था. पकड़े जाने का अंदेशा होते ही गाड़ी छोड़ चालक फरार हो गया. गोड्डा प्रशासन ने 11 नवंबर तक शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

मामले में अगली सुनवाई के लिए कोर्ट की तरफ से 24 नवंबर 2025 की तिथि निर्धारित की है. सुनवाई के दौरान अदालत में आज प्राथी की तरफ से अधिवक्ता विनोद सिंह ने जबकि सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन अपना-अपना पक्ष रखा.

रांची वासियों के लिए एक बड़ी खबर है. दरअसल, शहर में कल मंगलवार (11 नवंबर 2025) को टैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

राजधानी रांची में 12 नवंबर 2025 (मंगलवार) को बड़ा रोजगार मेला लगेगा. यह मेला सर्कुलर रोड स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

रांची विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एक साल से लटकी हुई है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है. शोधार्थी नाराज़ हैं और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं. विश्वविद्यालय का कहना है कि परीक्षा पर फिलहाल राजभवन के निर्देश से रोक लगी हुई है.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रशासन सतर्क है. गोड्डा जिला प्रशासन ने चुनाव के मद्देनजर 11 नवंबर तक जिले के सभी शराब दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किया है, यह कदम शराब की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए प्रशासन ने उठाया है.

झारखंड हाईकोर्ट में आज एक बार फिर नगर निकय चुनाव को लेकर हो रही देरी मामले में सुनवाई होगी. इस दौरान कोर्ट में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और अन्य अधिकारी कोर्ट में सशरीर उपस्थित रहेंगे.

झारखंड की सियासत में आज भावनाओं का ज्वालामुखी फूट पड़ा. घाटशिला में एक प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि “मुझे मेरे ही नेता ने बैल कहा, JMM ने मेरे साथ विश्वासघात किया, मुझे अपमानित किया”.

खूंटी जिले के तोरपा रेफरल अस्पताल से सामने आई एक तस्वीर ने झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी के सरकारी दावों को फेल कर दिया है. हॉस्पिटल में डॉक्टर की जगह एक सिक्योरिटी गार्ड मरीज का इलाज करता दिख रहा है और डॉक्टर-नर्स पास में ही खड़े और इस नजारे को कैमरे में कैद कर रहे व्यक्ति पर ही टूट पड़े.

आने वाले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके अगले 2 दिनों (13 और 13 नवंबर) तक राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आएगा.

गिरिडीह महिला थाना में एसपी डॉ. विमल कुमार ने नए स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया. अब घरेलू विवादों में पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग कराकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और अलग-अलग जगहों पर अवैध तरीके से लगे पोस्टर और बैनर को निगम की ओर से गैस कटर से काटकर हटाने का काम किया जा रहा है.

झारखंड स्थापना दिवस को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान भव्य समारोह कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई है. स्थापना दिवस को लेकर राजधानी में 15 और 16 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसमें झारखंड की कला और संस्कृति के साथ परंपरा का दृश्य दिखेगा.

15 नवंबर 2025 को झारखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे. इस अवसर पर इस दिन को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है. जिसके तहत राज्य के सभी जिलों में रक्त दान जैसे पवित्र कार्य किए जाएंगे.

अगले दो से तीन दिनों के बीच राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होगी. इसके बाद कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. राजधानी रांची में आगामी 11 नंवबर 2025 (मंगलवार) तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

गिरिडीह के इंडस्ट्री इलाके में भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने रूसी क्रांति दिवस मनाया. हलधर महतो, राजकुमार यादव सहित कई नेताओं ने भाग लिया. लाल झंडे के साथ जुलूस निकाला गया, नारे लगाए गए और सभा आयोजित कर शहीद क्रांतिकारियों को सलामी दी गई.

वन्दे मातरम की 150वीं जयंती पर गिरिडीह में पुलिस कर्मियों और स्कूल छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाया. न्यू समाहरणालय परिसर में डीएसपी कोसर अली के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, वहीं सर जेसी बॉस स्कूल की छात्राओं ने भी “वन्दे मातरम” गाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया.

गिरिडीह के कार्मेल स्कूल के छात्रों ने शिक्षिका जोएस स्मार्ट के नेतृत्व में वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया. उन्होंने भोजन कराया, कपड़े वितरित किए और कविताओं व गीतों से माहौल भावनात्मक बना दिया. बुजुर्गों ने भी शेरो-शायरी से छात्रों का स्वागत किया और उनसे मिलने आते रहने की अपील की.

झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज आईपीएस तदाशा मिश्रा ने प्रभारी डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया.

राजधानी के कांके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र में तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन रांची रेंज आईजी मनोज कौशिक ने आज बतौर मुख्य अतिथि किया. इस प्रतियोगिता में रांची सहित 5 जिला के पुलिस जवान हिस्सा ले रहे हैं.

राज्य में धीरे-धीरे ठंड बढने लगी है. विभाग के अनुसार, 8 नवंबर 2025 से राज्य में ठंड और बढ़ेगी. क्योंकि इस दिन न्यूनतम तामपान में तेजी से गिरावट दर्ज होने की संभावना है इससे कुहासा और धुंध भी बढ़ेगा.

सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड के नए प्रभारी DGP का पदभार सौंपा है. इसे लेकर गुरुवार देर रात झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है.

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है. इस्तीफे के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है. भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इसे “देर आए दुरुस्त आए” बताते हुए गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए, जबकि कांग्रेस ने सीपी सिंह के बयान पर तीखा पलटवार किया.

झारखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 की आधिकारिक सूचना जारी की है. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी. मान्यता प्राप्त संस्थानों के 10वीं में अध्ययनरत या उत्तीर्ण ST, SC और OBC छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सिख समाज के साथ बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबियों ने भी मत्था टेका. अखंड पाठ के समापन के बाद शब्द कीर्तन और लंगर में हजारों लोगों ने भाग लिया.

पूरे देश में आज गुरुनानक देव की 556वें जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक देव स्कूल में 'प्रकाश उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया और मुख्य दीवान के समक्ष मत्था टेककर राज्यवासियों के सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की.

गिरिडीह में बुधवार सुबह तुलसी विवाह की शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों में विवाद भड़क गया. काली मंदिर के पास विरोध के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए. स्थिति नियंत्रण में लाने डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार मौके पर पहुंचे. क्षेत्र में तनाव बरकरार है.

गिरिडीह में नगर विकास मंत्री सुद्वीय कुमार सोनू के आवास घेराव की तैयारी कर रहे सहायक अध्यापक शिक्षक संघ के करीब 30 सदस्यों को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिया. पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शिक्षकों ने हेमंत सरकार और मंत्री पर आंदोलन कुचलने का आरोप लगाया.

अंधेरी रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गांव वालों ने पकड़कर शादी करवा दी. बताया जा रहा है कि घर में किसी के नहीं होने की जानकारी पर युवक दीवार फांदकर प्रेमिका से मिलने पहुंची थी. इसकी भनक गांववालों को मिली और लोगों ने पहुंचकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ा और शादी करवा दी.

जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को ईडी ने समन जारी कर 11 नवंबर को हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में हाजिर होने का फारमान सुनाया है. दरअसल, ईडी वित्तीय अनियमितता और टेंडरों को लेकर ईडी कार्रवाई कर रही है.

मांडर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने कंकाल जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पहचान के लिए गुमशुदगी रिपोर्टें खंगाली जा रही हैं और फॉरेंसिक जांच से मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.

Naxatra News में खबर प्रसारित होने के बाद गिरिडीह प्रशासन ने नगर विकास मंत्री सुदवीय कुमार सोनू के आवास घेराव कार्यक्रम पर सख्त रुख अपनाया है. एसडीएम श्रीकांत यशवंत ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी प्रकार का आंदोलन या प्रदर्शन नहीं किया जा सकता, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी.

जमशेदपुर में घाटशिला उपचुनाव को लेकर आयोजित सभा में कल्पना सोरेन ने रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा कि जनता उनके बेटे सोमेश सोरेन को मौका दे, जो शिक्षा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षित नेतृत्व ही जनता के जीवन में असली बदलाव ला सकता है.

महोत्सव में सब जूनियर अंडर -15 के साथ जूनियर और सीनियर सिंगल के प्रतिभागी भी शामिल हुए. मौके पर बीजेपी नेताओं ने भी प्रतिभागियो का उत्साह बढ़ाने के लिए बैडमिंटन खेला.

छठ पर्व के दौरान रांची के तालाबों और डैम में डूबकर युवकों की मौत मामले का झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से जवाब तलब किया है.

हजारीबाग जिले में अचानक एक कार में भीषण आग लग गई जिससे कार जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

रांची मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, आगामी 9 नवंबर से राज्य में ठंड के बढ़ने की आशंका जताई गई है. लेकिन इस बीच बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है.

झारखंड कैबिनेट की बैठक में सरकार ने सोमवार (3 नवंबर 2025) को घाटशिला उपचुनाव के लिए निधि स्वीकृत, VIP/VVIP हेलीकॉप्टर सेवा का विस्तार, कैंबो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को मंजूरी सहित कुल 13 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई.

रांची के अनगड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो चोरी के ट्रैक्टर और एक स्कॉर्पियो बरामद की है. कार्रवाई सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में हुई.

गिरिडीह से पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तीन अपराधियों के पास से 4 मोबाइल, 5 सिम कार्ड और दो एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं. दो अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गिरिडीह में बीजेपी ने चाईबासा में बच्चों को खून चढ़ाने में लापरवाही के मुद्दे पर सदर अस्पताल में प्रदर्शन किया. बीजेपी नेताओं ने हेमंत सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी की, और सिविल सर्जन पर ठेकेदारों और बिचौलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

रांची पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है, एसएसपी कार्यालय की ओर 5 इंस्पेक्टर और 2 सब इंस्पेक्टर के पदस्थापन में बदलाव किया गया है. जिसमें इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सुखदेवनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है.

राजधानी में आज सुबह 8:00 से लेकर रात के 12:00 तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी.

JSSC CGL पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल याचिका याचिका पर सुनवाई होगी. जिसमें आज प्राथी पक्ष की तरफ से अपना दलीलें पेश की जाएंगी. मामले में पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से दलीलें पेश की गई थी.

आदिवासी जनआक्रोश महारैली का आयोजन सरायकेला मुख्यालय में किया गया. लोग छह किलोमीटर तक नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष गणेश गागराई ने कहा कि कुड़मी समुदाय कभी आदिवासी समाज में शामिल था ही नहीं, यह आंदोलन केवल राजनीति से प्रेरित है.

गिरिडीह के प्राइवेट स्कूल और कॉलेज फिटनेस व बीमा फ़ेल गाड़ियों से छात्रों का आवागमन करा रहे हैं. डीटीओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है. कई गाड़ियाँ 15 साल से अधिक पुरानी पाई गई हैं.

गिरिडीह में जेएमएम महानगर समिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने और वार्ड स्तर तक पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई. बैठक में एक सप्ताह के भीतर मतदान केंद्रों पर बीएलओ सूची उपलब्ध कराने और वार्ड कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी विरोधी है और वोट बैंक की राजनीति कर रही है. कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 6 साल में विकास नहीं हुआ है.

आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर 3 नवंबर को सुबह 8:00 से लेकर रात के 12:00 तक किसी भी प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी.

गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह जिले में प्रभात फेरी का आयोजन जारी है. इस कड़ी आज यानी शनिवार को पंजाबी मुहल्ला से प्रभात फेरी निकाला गया. जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया.

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब भी रांची सहित पूरे झारखंड में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार (1 नवंबर 2025) को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम तो कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है. जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होगा.

