Ranchi News: राजधानी रांची में The Ranchi Press Club की तरफ से मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ बुधवार, 4 फरवरी 2026 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के उद्घाटन के साथ ही हो गया है. बता दें, यह टूर्नामेंट रातू के अगरू स्थित JK इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी में किया गया है. क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान राज्यपाल के साथ मौके पर सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहें. 
आपको बता दें, टूर्नामेंट के पहले दिन टीम बैरवी ने कारो टीम को 18 रन से और टीम अमानत ने टीम अजय को 7 विकेट से हराया है. वहीं उद्घाटन के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों से भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया. 
मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और इसे लोकतंत्र का 'चतुर्थ स्तंभ' भी कहा जाता है पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं बल्कि जन-चेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण आधार हैं राज्यपाल ने आगे कहा कि मीडिया से जुड़े सभी साथी दिन और रात परिश्रम कर जनहित के विषयों को प्रमुखता से समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं 'मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट' जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं है बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का माध्यम भी हैं.
राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट हमें धैर्य, रणनीति और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाता है. खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. जब मीडिया किसी खिलाड़ी की उपलब्धि को प्रमुखता देता है, तो वह समाचार हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाता है और नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है. राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट मीडिया जगत के साथियों के बीच सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक संवाद को और सुदृढ़ करेगा. 
उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल ने संतोष कुमार गंगवार ने हाल ही में सम्पन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान मौके पर अदानी समूह के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) संजीव शेखर, टाटा समूह के प्रतिनिधि अमृतांशु, रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों समेत बड़ी संख्या में जाने-माने पत्रकार मौजूद रहें.
RPC मीडिया कप 2026
मैच - 1 (भैरवी Vs कारो)
भैरवी - 160/2. ओवर - 13
विक्की पासवान - 117 *, पिंटू दुबे - 18, कुमार सौरव - 2/28
कारो - 142/5. ओवर - 13
अनस रहनुमा - 68*, कुमार सौरव - 28, राजू सिंह - 2/25, विक्की पासवान - 2/31
रिजल्ट - भैरवी 18 रन से जीता
प्लेयर ऑफ द मैच - विक्की पासवान
मैच - 2 (अजय Vs अमानत)
अजय - 124/3. ओवर - 13
राकेश सिंह - 83*, पंकज सिंह - 22, बिपिन पांडेय - 3/30
अमानत - 126/3. ओवर - 10.3
शमीम राजा - 52, रियाज आलम - 41*, अमित कुमार झा - 2/33
रिजल्ट - अमानत 7 विकेट से जीता
प्लेयर ऑफ द मैच - शमीम राजा








