Jharkhand (Giridih): गिरिडीह नगर निगम के मेयर पद के कई उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया. आजसू के गांडेय नेता अर्जुन बैठा ने भी नामांकन का पर्चा भरा. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शहर में रोड शो भी किया. फिर वह निर्वाचि पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया. इधर समर्थन नहीं मिलने से नाराज दो भाजपा नेताओं ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

वहीं अंतिम समय में डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी को समर्थन दिए जाने से नाराज भाजपा अनुसूचित जाति के नेता प्रकाश दास और पूर्व सांसद रविंद्र राय के करीबी माने जाने वाले कामेश्वर पासवान ने भी पर्चा दाखिल किया. बताते चलें कि भाजपा का समर्थन प्रकाश दास को मिलने की चर्चा तेज थी. कमोबेश प्रकाश दास को लेकर ही समर्थन दिए जाने की बात कही जा रही थी. जबकि भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने पहले से ही मेयर के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय ले रखा था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू









