चतरा में मातम में बदली खुशियां: बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत
चतरा जिले में बारात से वापस लौट रही एक कार अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गई. कार सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टकरा गई. इससे एक व्यक्ति की मौत जबकि 4 अन्य की हालत गंभीर है. घायलों का इलाज जारी है.

Jharkhand (Chatra): चतरा जिले में आज, 8 फरवरी 2026 (रविवार) की सुबह एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. मामला जिले के इटखोरी थाना इलाके का है जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
पूरी तरह पिचक गया आगे का हिस्सा, गांव में मातम
जानकारी के अनुसार, सिरमतपुर गांव से एक बारात प्रतापपुर पहुंची थी. रात भर में शादी की रस्में खत्म हुई जिसके बाद रविवार सुबह बाराती समारोह से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान इटखोरी-पितिज मार्ग पर 5 बजे की सुबह अचानक कार ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और सामने का शीशा भी टूट गया. इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद सिरमतपुर गांव में गम का माहौल है.
घायलों को सदर हॉस्पिटल से रेफर किया गया हायर सेंटर
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कार में कुल 8 लोग सवार थे जिसमें से मनोज राम (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में मदेश कुमार, अभय राम, राहुल कुमार और आर्यन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए है. सभी को घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉ. विनय मेहता की देख-रेख में प्राथमिक उपचार किया गया. इस बीच डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया. 
पुलिस की अपील- नींद और थकान की स्थिति में न चलाएं वाहन
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इटखोरी थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृश्ष्टया यह घटना कार ड्राइवर को नींद आने या तेज रफ्तार हो सकती है. फिलहाल मौके पर पहुंची इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
शादी-विवाह के इस सीजन में रातभर जागने के बाद सुबह के वक्त गाड़ी चलाना अक्सर जानलेवा साबित हो रहा है. प्रशासन बार-बार लोगों से अपील भी कर रहा है कि सुरक्षित यात्रा के लिए नींद और थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं.
रिपोर्ट- मो. रिजवान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में आदिवासी महिला को जूते की माला पहनाई.. सड़कों पर घुमाया, AJSU कर रही सख्त कार्रवाई की मांग

Giridih: टफकॉन स्टील के सहयोग से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, 60 जरूरतमंदों का निबंधन






