Jharkhand (Godda): साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोड्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. बता दें, पुलिस ने भोले-भाले लोगों अपने झांसे में लेकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को रंगे हाथों दबोचा है. इनके पास से पुलिस ने नकदी सहित कई सामानें बरामद की है.
पुलिस के आने की भनक लगते ही भागने लगे अपराधी
आपको बता दें, यह पूरा मामला देवडॉड़ थाना इलाके का है. जहां पारगोडीह में सड़क किनारे स्थित सुनसान जगह पर कुछ युवक एक पेड़ के नीचे साइबर ठगी के काम को अंजाम दे रहे थे. हालांकि इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. सूचना के आधार पर गोड्डा पुलिस बिना देर कि मौके पर दबिश दी. इससे पहले जिला एसपी के निर्देश पर डीएसपी गौरव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की.
वहीं साइबर ठगी के काम को अंजाम दे रहे युवकों को जब पुलिस के आने की भनक लगी तो उनमें भगदड़ मच गई. पुलिस के गाड़ी को पास आता देख सभी वहां से भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन मुस्तैद पुलिस के जवानों ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया. पुलिस ने मौके से 4 युवकों को पकड़ा और उन्हें अपने साथ थाना लेकर आई. 
एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शनी ने दी मामले की जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश कुमार मंडल, अजय केवट, नितेश कुमार मंडल और निरंजन मंडल शामिल है. इनमें राकेश कुमार मंडल मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का निवासी है, अजय केमट और नितेश कुमार मंडल क्रमशः रामगढ़ के रहने वाले है जबकि निरंजन मंडल देवडॉड़ थाना क्षेत्र के परगोडीह का रहना वाला है.
अपराधियों के पास नकदी सहित कई सामान बरामद
मौके से कार्रवाई करते पुलिस ने इन सबके पास से 45 हजार नकदी, अलग-अलग कंपनियों के 4 मोबाइल फोन और सिम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक चेकबुक, एक पासबुक और 3 एटीएम कार्ड बरामद की गई है. उन्होने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस यह बड़ी सफलता हासिल की है. मामले में जिला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद उनके निर्देश पर डीएसपी गौरव कुमार के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से भाग रहे अपराधियों को पकड़ लिया.
रिपोर्ट- प्रिंस यादव








