Ranchi News: राजधानी रांची के कांटा टोली चौक स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा बस स्टैंड) में भीषण आग लगी है. इस आगलगी ने कई बसों को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे सभी बसें जलकर खाक हो गई है. 
वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर 4 अग्निशमन की गाड़ियां खादगढ़ा बस स्टैंड पहुंच गई है जो बसों में लगी आग को काबू पाने की कोशिश में जुटी है. 
बसों में लगी अचानक से बस डिपो में अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि भीषण आग की चपेट में आने से 6 बसें पूरी तरह से जलकर राख हो गई है.
रिपोर्ट- राजेश कुमार








