'राज्य के सभी प्रखंडों में खोले जाएंगे नए कौशल केंद्र...' श्रम मंत्री ने किया झारखंड कौशल उत्कर्ष के 39 विजेताओं को सम्मानित
'राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर के पास ही उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके.'

Ranchi News: झारखंड में अब सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे. जिससे सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी भी सरकारी योजनाओं के प्रशिक्षण के लिए घरों से दूर जाना नहीं पड़ेगा. बता दें, शुक्रवार (30 जनवरी 2026) को JSDMS (झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी) के तत्वावधान आयोजित झारखंड कौशल उत्कर्ष का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड सरकार में श्रम , नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर के पास ही उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे झारखण्ड कौशल उत्कर्ष के विजेता
मंत्री संजय प्रसाद ने झारखंड कौशल उत्कर्ष के 39 विजेताओं के सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल राज्य के विजेता नहीं हैं अपितु आप चीन में होने वाले India Skills Competition 2026 के लिए झारखंड के राजदूत हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे और झारखंड को विश्व मानचित्र पर स्थापित करेंगे.
झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी बना रहा है युवाओं को हुनरमंद
बता दें, प्रतियोगिता के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता आगामी माह में देश के विभिन्न राज्यों - ओडिशा, कर्नाटक एवं तमिलनाडु में होने वाले अगले राउंड के लिए रवाना होंगे. यहां से सफल होने वाले प्रतिभागी चीन में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह दिन झारखंड के कौशल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है. JSDMS राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं उन्हें नियोजित/स्व-नियोजित करने की दिशा में एक सतत सारथी के रूप में कार्य कर रहा है.
औद्योगिक साझेदारी और ग्लोबल प्लेसमेंट (MoUs)
कुशल युवाओं के नियोजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विभाग ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ नए समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गये हैं. इन साझेदारियों से राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए वैश्विक कंपनियों में रोजगार के द्वार खुलेंगे.समारोह के दौरान कौशल प्रशिक्षण के अतिरिक्त अन्य उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए रांची के उप-श्रमायुक्त-सह-जिला कौशल पदाधिकारी एवं उनकी पूरी जिला टीम को मंत्री द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया. टीम के समर्पण और बेहतर प्रबंधन की मंच से सराहना की गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Hazaribagh News : पेलावल में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी मुहिम, गड़ोखर में ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे युवक धराए

सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समग्र कार्ययोजना पर होगा अमल : उपायुक्त







