गिरिडीह उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई 2 पिकअप वैन से लाखों के अवैध शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ गिरिडीह उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए का अवैध शराब भी जब्त किया है.

Giridih: निकाय चुनाव को लेकर शराब कारोबारियों के खिलाफ गिरिडीह उत्पाद विभाग सक्रिय हो गई है. इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध शराब लोड 2 पिकअप वैन जब्त किया है. जब्त वाहनों में लाखों रुपए की अवैध शराब लोड होने की बात कही जा रही है.
बताया जा रहा है कि दोनों वाहन में करीब 5 लाख रुपए से अधिक के मूल्य का अवैध शराब लोड था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पिकअप वैन को विभाग ने कार्रवाई करते हुए डुमरी - फुसरो रोड से जब्त किया है जबकि दूसरे पिकअप वैन को सरिया थाना इलाके के कोइरीडीह बाजार से जब्त किया है. 
वहीं छापेमारी के दौरान कार्रवाई करते हुए टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, दोनों पिकअप वैन में क्रीब 141 शराब की पेटी लोड था जिसमें 19 पेटी रॉयल स्टेग, 25 पेटी बी7, 57 पेटी इकोनिक, 4 पेटी ब्लेंडर प्राइड, 16 पेटी चैलेंज समेत कई अन्य ब्रांडेड कंपनी की शराब लोड थी.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला

स्पीड पोस्ट से हैदराबाद भेजता था गांजा, गिरिडीह के सत्यम का नारकोटिक्स विंग ने किया पर्दाफाश







