
तेजस्वी यादव होंगे बिहार चुनाव में महागठबंधन का CM चेहरा, पूर्व CM अशोक गहलोत ने की घोषणा
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को चुनाव में सीएम चेहरा की घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने NDA पर तानाशाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश की हालत चिंताजनक है और बिहार बदलाव चाहता है.
























