NAXATRA NEWS
RANCHI DESK : बीजेपी ने हाल ही में आदित्य साहू को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है . इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ट्वीट कर विधायक सीपी सिंह पर तंज कसा है. और विधायक सीपी सिंह को पद ना मिलने पर सांत्वना व्यक्त किया है..
वहीं इस पर विधायक सीपी सिंह ने भी पलटवार किया है . उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी अगर खुद को मेरा बेटा मानते हैं तो वह बेटे की तरह रहें, बाप ना बने. साथ ही कहा कि मुझे गर्व है कि मैं राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी में हूं. पार्टी ने मुझे 7 बार विधायक और मंत्री भी बनाया है.
सीपी सिंह ने यह भी कहा कि इरफान अंसारी का दल खानदानी चोर पार्टी है.वो मुझे सांत्वना कैसे दे रहे हैं और सोच कैसे लिया, इंडिया गठबंधन के सभी दल राष्ट्र विरोधी हैं.








