
आदिवासियों को ठगने का काम कर रही है, आदिवासी विरोधी हेमंत सरकार : चंपई सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी विरोधी है और वोट बैंक की राजनीति कर रही है. कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 6 साल में विकास नहीं हुआ है.














