साहिबगंज: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी और चाकू से जमकर हमला, 3-4 लोग घायल
साहिबगंज में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें 3 से 4 लोग घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Sahibganj (Bihar): झारखंड के साहिबगंज जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी और जमकर मारपीट हुई है जिसमें 3-4 लोग घायल हुए है. बता दें, यह मामला जिले के तीनपहाड़ थाना इलाके अंतर्गत जोंका गांव का है. जहां दो पक्षों के बीच जमीन विवाद ने हिंसक रुप ले लिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई. इस बीच अचानक दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के प्रति उग्र हो गए और आपस में मारपीट करने लगे. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और चाकू से हमला किया. इससे एक पक्ष के करीब 5 लोग घायल हो गए है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायलों में मो. ताजदार आलम, उनके भाई मो. मकदर हुसैन और उनकी बेटी सहित कुल पांच लोग शामिल है जिसमें सभी की हालत गंभीर है. जबकि दूसरे पक्ष के लोगों में मुकद्दस आलम और उनकी पत्नी नसीमा बीबी भी इस आपसी झड़प में जख्मी हुए हैं. घटना के बाद सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए तत्काल राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज किया.
घायलों में एक ही हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है.
रिपोर्ट- अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी

BREAKING: मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा, 10 मौतों का सौदागर निकला लवकुश यादव







