कैमूर में परीक्षा देने जा रही छात्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से घायल, वाराणसी रेफर
कैमूर में परीक्षा देने जा रही छात्रा अचानक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई है. घटना के तुरंत बाद आरपीएफ और रेलवे पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

Kaimur (Bihar): बिहार के कैमूर जिला स्थित कुदरा रेलवे स्टेशन के पास आज एक बड़ा हादसा हुआ. जहां परीक्षा देने के लिए घर से निकली एक छात्रा अचानक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई. जिससे छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई है. घटना के तुरंत बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल छात्रा की पहचान कुदरा थाना इलाके के लालापुर गांव के रहने वाले राम पाल की बेटी प्रीति पाल (19 वर्ष) के रुप में की गई है. जानकारी के अनुसार यह हादसा आज, शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) की सुबह करीब 7 बजकर 12 मिनट पर हुई. बताया जा रहा है कि प्रीति रेलवे ट्रैक पार करते हुए परीक्षा देने जा रही थी तभी अचानक पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के झटके से वह घायल हो गई. 
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत आरपीएफ और रेलवे पुलिस की टीम पहुची और तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणासी रेफर किया.
बता दें, रेलवे ट्रैक पार करते हुए इस तरह के हादसे अक्सर होते हैं, कभी किसी को अपनी जान गंवानी पड़ती है तो कभी कुछ लोग घायल हो जाते हैं ऐसे में प्रशासन की तरफ से अपील लोगों को अपील है कि वे रेलवे ट्रैक के बजाय हमेशा रेलवे फाटक या ओवरब्रिज का ही इस्तेमाल करें. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट- अजीत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BREAKING: मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा, 10 मौतों का सौदागर निकला लवकुश यादव

Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने ग्रहण की राज्यसभा की सदस्यता, संक्षिप्त समारोह में ली शपथ







