
सरायकेला खारसावां के आदित्यपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
सरायकेला खारसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्टल और एक स्मार्ट फोन भी बरामद किया है.















