रांची में हुए दो चर्चित आपराधिक मामलों का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
अनिल टाइगर हत्याकांड और जमीन कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

Ranchi, Jharkhand: राजधानी रांची में हुए दो चर्चित आपराधिक मामलों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। राकेश रंजन के नेतृत्व में रांची पुलिस ने अनिल टाइगर हत्याकांड और जमीन कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कांट्रैक्ट किलर के तौर पर काम करता था और लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी रांची पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रतिबंधित ऐप का इस्तेमाल कर कोलकाता में नाम बदलकर छिपा हुआ था।
रांची पुलिस के अनुसार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज ने जमीन विवाद से जुड़े दोनों चर्चित कांडों में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जमीन कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग कराने के लिए आरोपी को करीब 20 लाख रुपये का ऑफर मिला था।
वहीं अनिल टाइगर हत्याकांड में पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद शूटरों को हायर कर वारदात को अंजाम दिलाया था। बताया जा रहा है कि अनिल टाइगर की हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में समय से पहले होगी मॉनसून की दस्तक, 12 दिन पहले पहुंचने की उम्मीद

भाजपा ने की मधुबन में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत, पूर्व सीएम ने कहा- यहां से हर बार मिलती है नई ऊर्जा







