4 बार JPSC क्रैक करने वाले मास्टरमाइंड की बेल याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख...
14वीं JPSC परीक्षा धांधली मामले में कथित मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी समेत तीन आरोपियों की बेल याचिका पर रांची कोर्ट में सुनवाई हुई। CID को केस डायरी जमा करने का निर्देश मिला और अगली तारीख 25 जुलाई तय हुई।

Ranchi: झारखंड में 14th JPSC परीक्षा में हुई धांधली और गड़बड़ी मामले के मुख्य मास्टरमाइंड बताए जा रहे अभय कुमार तिवारी समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिका पर रांची कोर्ट में सुनवाई हुई। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में चली इस सुनवाई के दौरान CID की ओर से केस डायरी पेश नहीं की जा सकी। इसके बाद कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CID को जल्द से जल्द केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया और सुनवाई की अगली तारीख 25 अगस्त तय कर दी।
कोर्ट में CID ने मांगी केस डायरी के लिए मोहलत
मामले की सुनवाई के दौरान अभय कुमार तिवारी, श्वेता गुप्ता और सौरभ सुमन की तरफ से दायर बेल एप्लीकेशन पर बहस होनी थी। पिछली सुनवाई में भी अदालत ने CID से इस केस से जुड़ी डायरी मांगी थी। हालांकि सुनवाई के दौरान CID के वकील ने केस डायरी तैयार कर जमा करने के लिए कोर्ट से और समय दिए जाने की मांग की। अदालत ने CID की दलील सुनते हुए केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त के लिए टाल दी।
गोड्डा से गिरफ्तार हुआ था खाद्य आपूर्ति विभाग का अधिकारी
बता दें कि 14th JPSC परीक्षा में धांधली का खुलासा होने के बाद रांची पुलिस और CID की संयुक्त टीम ने 22 जुलाई को बड़ी कार्रवाई करते हुए अभय कुमार तिवारी को गोड्डा जिले से गिरफ्तार किया था। अभय तिवारी गोड्डा में खाद्य आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था। जांच में यह सनसनीखेज बात सामने आई कि वह ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL का मार्केटिंग मैनेजर भी रह चुका था और इसी दौरान उसने खुद 4 बार JPSC की परीक्षा पास की थी।
मामले में अब तक 10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
JPSC धांधली का यह मामला बेहद हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील माना जा रहा है। CID की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस नेटवर्क के तार कई बड़े चेहरों से जुड़ते दिख रहे हैं। पुलिस और CID की टीम इस पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने में लगी हुई है। इस केस में कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसियों ने अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







