
गिरिडीह में अपराधी बेखौफ, रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
गिरिडीह के कर्बला रोड में रेलवे कर्मी के घर से ताला तोड़ कर चोर 12 लाख के जेवर समेत नगद रुपए भी उड़ा ले गए.

गिरिडीह के कर्बला रोड में रेलवे कर्मी के घर से ताला तोड़ कर चोर 12 लाख के जेवर समेत नगद रुपए भी उड़ा ले गए.

पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन कर मिरचैया जंगल में सर्च अभियान चलाया. नक्सलियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए.

चतरा में नहाने के दौरान एक युवक डैम में डूब गया, परिजनों का आरोप है कि सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने युवक को डैम से निकालने के लिए और गोताखोरों को बुलाने के लिए उनसे 25,000 मांगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लातेहार जिले के नेतरहाट थाना इलाके में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को डायन बताकर उसे जबरन मैला पिलाया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बुजुर्ग की पत्नी को भी मैला पिलाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान पीड़िक के बेटे ने इसका विरोध किया.

पीड़ित पक्ष से अधिकारी ने 40 हजार घूस की डिमांड की थी. जिसकी शिकायत व्यक्ति ने एसीबी से कर दी. जिसकी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

गुरुवार सुबह रामबिलास शाह अपने काम पर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी लदे हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन रोकने के बजाय मजदूर को करीब 20-25 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा.

गोड्डा में 5 साल की मासूम चंचल ट्यूशन से घर वापस ही लौट रही थी कि तभी अचानक एक बेकाबू हाईवा ने उसे अपनी चेपट में लेते हुए कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

रांची:डोरंडा थाना क्षेत्र के शॉपिंग मार्ट में चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा मंगलवार देर रात नगद 67 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

रांची:सरहुल पर्व, ईद और रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर 15 मार्च को पिठौरिया थाना और बरियातू थाना में पिठौरिया और चिरौंदी में उत्पाद छापामारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, गिरिडीह के पचम्बा पुलिस का दावा तीनों दे चुके हैं कई जेवर दुकानों में डकैती को अंजाम.

मधुबनी पुलिस ने दो जाली नोट के तस्करों को गिरफ्तार किया है. जाली रुपया का कारोबार गया जिला से मधुबनी सहित अन्य कई जिलों और नेपाल तक फैला हुआ है.

उत्पाद विभाग की टीम ने तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटाल अड्डा स्थित नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की.

रांची:राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टीटोस रेस्टोरेंट में बीते 7 मार्च को हुए हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है।होटल के स्टाफ मनीष गोप की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपियों की सूचना मिलने पर उनकी धर पकड़ के लिए रांची पुलिस की विशेष टीम धनबाद गई थी।

अपराधियों से मुठभेड़ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के शहीद जवान को मोतिहारी पुलिस केंद्र लाया गया जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर मौजूद लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

चतरा में एक जमीन विवाद ने उग्र रूप से लिया. दो पक्षों के बीच के इस विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं.

गोड्डा में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है.

गुमला में रफ्तार का कहर देखने मिला. जहां एक अज्ञात पिकअप वाहन ने एक ई-रिक्शा को जारदार टक्कर मारी. जिससे उसमें सवार 6 युवक घायल हो गए है, घायलों में 2 को गंभीर चोट आई है.

मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ पटना का एक जवान शहीद हो गया. इस दौरान पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बाइक चोर गिरोह के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद की है.

मोतिहारी में अपराधी और पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर सहित एक अन्य अपराधी को पुलिस ने ढेर कर दिया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर आरा में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है. विभाग ने 2 तस्कर को लाखों रुपए के अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपराधियों से मुठभेड़ में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

गिरिडीह में नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने एक कार और 33 शराब की पेटियां भी जब्त की है.

धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें गिरोह के तीन अपराधी घायल हो गए, जिनमें से दो को गोली लगी है जबकि एक अपराधी का भागने के दौरान पैर टूट गया.

पुलिस ने बगोदर थाना इलाके के हरिहरधाम ओवरब्रिज के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (नेशनल हाइवे)से कंटेनर को जब्त किया. बताया जा रहा है कि कंटेनर में लदे मवेशियों को धनबाद के रास्ते से बंगाल ले जाया जा रहा था.

बहुचर्चित छोटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की यह सनसनीखेज वारदात पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम थी.

रांची पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने वाले दो ठगों को पुलिस ने बीआईटी ओपी से गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां खुद के पिता और सौतेली मां ने मिलकर 4 साल के मासूम की जान ले ली.

साहिबगंज के एक रेलवे स्टेशन में लड़की को युवक ने बातचीत के लिए बुलाया था. बताया जा रहा है कि उससे शादी की बात करने का झांसा देकर..

बाइक पर सवार तीनों युवक को रौंदते हुए पिकअप वाहन सड़क किनारे खाई में पलटकर जा गिरी. बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक में सवार होकर उदनडीह गांव से रोहतास जिले के सझौली थाना क्षेत्र के बेरी गांव में एक शादी समारोह में बाराती बनकर जा रहे थे

दुमका में हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. दोनों युवक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गिरिडीह में अपहरणकर्ताओं ने एक नाबालिग के अपहरण का प्रयास किया गया. लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया. मामले की जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है,

कुख्यात प्रिंस खान की धमकी से राज्य के कारोबारियों में दहशत का माहौल है. अब बोकारो के बालीडीह स्थित बियाडा औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी बीएमडब्ल्यू के मालिक को जान से मारने की धमकी मिली है. प्रिंस खान ने कंपनी के कर्मचारी के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा है.

शुक्रवार देर रात सहरसा जिले में अचाकन एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 5 लोग झुलस गए है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

मोतिहारी में अवैध गैस कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है, दरअसल, प्रशासन की एक टीम ने गैस किल्लत की अफवाहों के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एक सीमेंट गोदाम से 37 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं.

गिरिडीह में तेज रफ्तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. बुजुर्ग बिहार की रहने वाली थी जो अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी,

रांची के एक व्यवसायी से एक बार फिर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई है. जिसके बाद कारोबारी और उनके परिवार के लोगों में भय के माहौल में है. मामले में कोतवाली थाना पहुंचकर कारोबारी ने केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

गिरिडीह के महादेव तालाब के समीप से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया.

रांची में एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की 19 दिनों पहले हत्या कर दी गई थी. जिस मामले को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बीते 2 मार्च को आदित्यपुर थाना इलाके के सिरीस भट्ठा मांझी टोला में राजवीर सिंह उर्फ लालू (19 वर्ष) पर जानेलवा हमला हुआ था. अपराधियो ने उसे जान से मारने की नियत से उसपर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था.

असर्फी अस्पताल ने सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद उसके शव को बकया बिल के चलते बंधक बना लिया और उसके परिजनों को देने से साफ मना कर दिया. वहीं मामले की जानकारी जैसे ही मेयर संजीव सिंह को मिली वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव का बिल चुकाया.

बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में 3 लोगों को दबोचा है और उनके पास से कई सामान भी बरामद किए हैं.

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पैसों की लेन-देन को लेकर पिछले 9 मार्च 2026 को प्रोपर्टी डीलर रिषभ झा की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी थी.

पीड़ित ने गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर धमकी मिलने के बाद थाना पहुंचकर मामले में आवेदन दिया है जिसमें बताया है व्हाट्सएप पर लगातार कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए 1 करोड़ रुपए की मांग की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. महिला की सास को अपनी बहू के एक दूसरे युवक के साथ लव स्टॉरी के काले खेल की जानकारी हो चुकी थी. जिसके बाद..

शेखपुरा के एक युवक ने यूपीएससी में 440वीं रैंक आने का झूठा दावा कर इलाके में सम्मान भी प्राप्त कर लिया. जांच में सच सामने आने के बाद युवक फरार हो गया है.

बीते जनवरी माह में गिरिडीह के अजय को दो बाप-बेटे ने मिलकर मौत के घाट उतार डाला था. जिसे सख्त सजा की मांग करते हुए मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों ने थाना प्रभारी से भेंट की.

पटना के फुलवारी शरीफ में रिश्ते को दरकिनार कर दरिंदगी का एक वाकिया सामने आया है. जहां बहू ने अपनी ही सास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है. जिले के मछली मुहल्ला की रहने वाली साजिया परवीन ने आत्महत्या कर ली. वहीं महिला की दो बेटियां भी हैं.

