Jharkhand (Ranchi): रांची स्थित बीआईटी ओपी क्षेत्र से दो ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिन पर आरोप है कि ATM बदल कर पैसों की निकासी करते थे. जानकारी के अनुसार इन पर पहले से ही 8 मामले दर्ज हैं.
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ये ठग गिरोह में कार्य करते हैं. जिन तक पहुंचने में आसानी होगी इनकी गिरफ्तारी होने के बाद. बताया गया कि राज्य के विभिन्न जिलों में इनके द्वारा लोगों को शिकार बनाया जा चुका है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नाम विक्रम कुमार और धनंजय कुमार बताया जा रहा है. दोनों नवादा के रहने वाले हैं.
ठगी की प्रक्रिया के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि एक एटीएम को लेकर उसे एटीएम मशीन में चिपकाकर उसकी नकली कॉपी बना ली जाती है. जिसके बाद लोगों के अकाउंट खाली कर दिए जाते हैं.
ATM धोखाधड़ी कैसे की जाती है?
ATM धोखाधड़ी कई तरीकों से की जा सकती है, जैसे कार्ड स्किमिंग, कार्ड ट्रैपिंग और कैश ट्रैपिंग. कार्ड स्किमिंग में ATM पर एक ऐसा डिवाइस लगा दिया जाता है जो व्यक्ति द्वारा पिन दर्ज किए जाते समय कार्ड की जानकारी पढ़कर स्टोर कर लेता है.
रिपोर्ट: कमल कुमार






