Jharkhand (Giridih): अजय दास हत्याकांड आरोप में जेल भेजे गए रवि दास और उसके बेटे रोहित दास के परिजनों ने बुधवार को गिरिडीह नगर थाना पुलिस से मुलाकात की. इस दौरान मृतक की पत्नी और उसके तीनों बच्चे भी साथ थे.
इस दौरान मृतक अजय की पत्नी और परिजनों ने मांग किया कि अजय के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा दिलाई जाए. क्योंकि दोनों ने अजय दास को बगैर किसी कारण के बेरहमी से मार डाला.
दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर केस दर्ज होने का भी आरोप परिजनों और पत्नी ने लगाया. इस दौरान पत्नी ने रोते हुए कहा कि दोनों बाप बेटे ने तीन बच्चों को अनाथ कर दिया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू








