जबकि 16 मार्च को राहे थाना और सोनाहातू थाना में उत्पाद छापामारी कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 5 अन्य के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।वहीं 17 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के BIT और ओरमांझी थाना क्षेत्र के ओरमांझी और चूटूटू में छापामारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही 18 मार्च को इटकी थाना क्षेत्र के कुली, नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो और बेड़ों थाना क्षेत्र में तुको और रतनटोली में छापामारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वही इटकी थाना क्षेत्र में गड़गांव में छापामारी कर एक बड़ी अवैध चुलाई भट्टी को नष्ट किया गया है। चुलाई भट्टी से 5500 किलो जावा महुआ और 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर विनष्ट किया गया है।
छापामारी में पिछले चार दिनों में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 13 अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।साथ ही अवैध चुलाई शराब 410 लीटर,जावा महुआ 9700 किलो,बीयर 11.5 लीटर और विदेशी शराब 7 लीटर जब्त किए गए है।









