कुख्यात उत्तम राय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, दो राउंड फायरिंग के बाद भागे अपराधी
मुजफ्फरपुर के जजुआर में पुलिस की छापेमारी के दौरान वांछित अपराधी उत्तम राय और उसके साथी ने फायरिंग कर दी। दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग निकले और रास्ते में एक व्यक्ति से बाइक भी छीन ली।


बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ जजुअर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस को देखते ही कुख्यात अपराधी उत्तम राय और उसका साथी वहाँ से फ़रार हो गए. भागते हुए उन्होंने पुलिस के जवानों पर 2 राउंड फायरिंग की और मौके पर मौजूद एक व्यक्ति की बाइक छीनकर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार बदमाशों पर पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे
गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांछित उत्तम राय, प्रकाश राय का बेटा, रामबाबू राय की झोपड़ी में छिपा हुआ है। उसके खिलाफ दरभंगा और सीतामढ़ी समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थान पर पहुँच कर छप्पेमारी शुरू कर दी. पुलिस को देखते ही दोनों अपराधी मौके से फ़रार हो गए. इस घटना के बाद पुलिस ने उनपर फायरिंग करने और बाइक छीनने का मामला दर्ज कर दिया है.
मौके से कारतूस और मोबाइल बरामद
पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है। इन सभी सामानों को जब्त कर तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, उत्तम राय के खिलाफ मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा समेत आसपास के कई जिलों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जजुआर और आस पास के इलाओ में नाकाबंदी करवा दी और हर एक गाड़ी की अच्छी तरीके से तलासी ली जा रही है. सिटी एसपी का कहना है कि पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही उत्तम राय और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









