Giridih News: गिरिडीह में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है. पुलिस ने बिहार से बंगाल लेकर जा रहे मवेशी लदे एक कंटेनर को जब्त करते हुए उसमें लदे करीब 40 मवेशी को बरामद किया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बगोदर थाना इलाके के हरिहरधाम ओवरब्रिज के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (नेशनल हाइवे)से कंटेनर को जब्त किया. बताया जा रहा है कि कंटेनर में लदे मवेशियों को धनबाद के रास्ते से बंगाल ले जाया जा रहा था. और इसी बीच पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की.
कंटेनर में मवेशी को ठूस-ठूस कर भरा गया था 40 मवेशियों में कई के शरीर में जख्म के निशान है. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जब कंटेनर चालक से पूछताछ की गई तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका. जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए मवेशियों को वाहन से बरामद किया. और सभी को मधुबन गोशाला भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / अशोक यादव






