बहरागोड़ा में BJP की विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में बहरागोड़ा सराबोर नजर आया।


Jamshedpur: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में बहरागोड़ा सराबोर नजर आया। PM मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से बहरागोड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया और स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमर शहीदों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा
BJP के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के सम्मान में यह विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और अभिमान है। हर भारतीय के दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना है।
तिरंगे के सामने लिया एकता और अखंडता का संकल्प
डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सामने देश की एकता, अखंडता और सार्वभौमिकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे के साथ लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जैन तीर्थ पारसनाथ की सुरक्षा पर बड़ा फैसला!, हाईकोर्ट ने कहा- 'गिरिडीह DC खुद मौके पर जाकर करें जांच'

"IAS जेल गए, तो IPS क्यों बचे?" बाबूलाल मरांडी का बड़ा सवाल, पूछा- क्या पुलिस अफसरों को मिला है खास सुरक्षा कवच?







