"IAS जेल गए, तो IPS क्यों बचे?" बाबूलाल मरांडी का बड़ा सवाल, पूछा- क्या पुलिस अफसरों को मिला है खास सुरक्षा कवच?
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में भ्रष्टाचार मामलों को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि कई IAS अधिकारी जेल गए, लेकिन अब तक किसी IPS अधिकारी पर ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने विशेष सुरक्षा कवच की आशंका जताई।

झारखंड में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर राजनीति एक बार फिर पूरी तरह से गर्मा गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्षता पर ही बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए मरांडी ने सीधे तौर पर पूछा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कई IAS अधिकारी तो जेल जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी IPS अधिकारी के जेल जाने का मामला सामने क्यों नहीं आया है?
IAS पर गिरी गाज, लेकिन IPS पर सवाल क्यों नहीं?
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने की लूट-खसोट के मामलों में कई बड़े IAS अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई हुई है। जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसा और कई बड़े IAS अधिकारियों को जेल भी जाना पड़ा। इससे प्रशासनिक तंत्र में मौजूद भ्रष्टाचार का सच सभी के सामने आया। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस महकमे के बड़े अधिकारियों की भूमिका को लेकर अब तक कोई सवाल क्यों नहीं उठाए गए हैं?
"क्या IPS अधिकारियों को मिला है कोई खास सुरक्षा कवच?"
नेता प्रतिपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि आखिर पुलिस विभाग के बड़े-बड़े अफसरों तक जांच की आंच क्यों नहीं पहुंच पाती? उन्होंने सवाल किया कि क्या IPS अधिकारियों को सरकार या व्यवस्था की तरफ से कोई विशेष सुरक्षा कवच मिला हुआ है, जो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती? बाबूलाल मरांडी के इस बयान के बाद राज्य के सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, और लोग अब इस बात पर नजर टिकाए हैं कि सरकार और जांच एजेंसियां इस पर क्या जवाब देती हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में गजब का फर्जीवाड़ा!, 30 टन मक्का बेचकर रचा एक्सीडेंट का नाटक, बकाया पैसा लेने पहुंचा चालक गिरफ्तार

"CID जांच सही तरीके से नहीं हो रही...", JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में PIL दायर







