Gumla (Jharkhand): गुमला जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक ई-रिक्शा को अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मारी. जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गई. जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के बांसडीह घाटी के पास हुआ.
बताया जा रहा है सभी लोग ई-रिक्शा बुकिंग करके परसा गए थे और वहां से वे सभी लौट रहे थे तभी अचानक बांसडीह घाट के पास गुमला की तरफ से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन साइड से उसे टक्कर मार दी. जिससे ई-रिक्शा पवट गई और उसमें सवार सभी लोग नीचे गिरकर घायल हो गए.
हादसा के बाद मौके से पिकअप चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालक भी घटना के बाद वहां से भाग निकला. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, घायलों में दो को गंभीर चोटें आई है.
रिपोर्ट- दीपक भास्कर






