Video! : हाथ में दो एयर गन और वॉकी-टॉकी लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचा सिरफिरा युवक, बोला- 'गोली मारनी है तो सीने में मारो'
एयर गन लेकर घूम रहे इस युवक की ओर जैसे ही पुलिसकर्मियों ने रुख किया, वह घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि मुस्तैद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और युवक को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

JPSC-JSSC Protest: Ranchi के ऐतिहासिक जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC परीक्षा विवाद को लेकर अभ्यर्थियों और छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान भीड़ के बीच अचानक एक संदिग्ध युवक के दिखने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। छात्रों के बीच घूम रहे इस युवक के हाथों में एक नहीं बल्कि दो-दो एयर गन और एक वॉकी-टॉकी था। जैसे ही सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों की नजर उस पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भागने की कोशिश की, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
एयर गन लेकर घूम रहे इस युवक की ओर जैसे ही पुलिसकर्मियों ने रुख किया, वह घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा।

हालांकि मुस्तैद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और युवक को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर पुलिस समय पर हरकत में न आती तो आंदोलन स्थल पर स्थिति और बिगड़ सकती थी।
10-12 होटलों का मालिक होने का दावा, पुलिस कर रही पूछताछ
शुरुआती जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक Hazaribagh जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस हिरासत में आने के बाद युवक अजीबोगरीब बातें करने लगा। उसने खुद को 10 से 12 होटलों का मालिक बताया। इतना ही नहीं, उसने बहकी-बहकी बातें करते हुए यहां तक कह दिया कि यदि किसी को गोली मारना ही है तो उसके सीने में मारे। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि वह छात्रों के उग्र आंदोलन के बीच दो-दो एयर गन और वॉकी-टॉकी लेकर किस मकसद से पहुंचा था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन विवाद में HC का बड़ा फैसला!

पता पूछने के बहाने महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार







