
रांची JSCA स्टेडियम में फिर दिखेगा अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच का रोमांच, 30 नवंबर को एक-दूसरे से भिड़ेंगी ये टीमें
रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने वाला है इसे लेकर रांची में क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें, अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला का रोमांच 30 नवंबर 2025 को JSCA में दिखेगा.




































