Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को कड़ी शिकस्त दी है. बता दें, भारत ने 5 विकेट से पाकिस्तान को करारा हार दिलाते हुए एशिया कप 2025 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है. इंडिया टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. वहीं पाक टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर तक भी नहीं खेल सकी और 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वहीं भारत के समक्ष 147 रन का टारगेट दिया जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट रहते 19.4 ओवर में चेज कर लिया.
बिना ट्रॉफी और मेडल लिए टीम इंडिया ने मनाया जश्न
एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम की जबरदस्त जीत के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में काफी विवाद देखने को मिला. दरअसल, PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के प्रमुख सह ACC (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष मोहसिन नवकी के दुर्व्यहार की वजह से टीम इंडिया ने बिना मेडल और ट्रॉफी के ही खेल के मैदान में जश्न मनाया. वहीं नवंबर महीने में दुबई में होने वाली ICC कॉन्फ्रेंस में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने मोहसिन नकवी के खिलाफ सख्त विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है.








