
देशभक्ति नारों से गूंज उठा आसमान, राजस्थान के जोधपुर में बोकारो का दीपक शहीद
झारखंड के बोकारो का रहने वाला दीपक आज दुनिया में नहीं है. सभी की आंखें उसकी शवयात्रा के दौरान नम थी. लेकिन एक संतुष्टी व सम्मान का भाव भी जहन में था, क्योंकि गांव का लाडला देश के लिए जान देकर तिरंगे से लिपटा हुआ घर आया था.
















