रांची में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिश्व सरमा का पुतला दहन
आपत्तिजनक बयानबाजी के आरोप में विरोध, पत्रकार से कथित बदसलूकी का भी उठाया मुद्दा

Jharkhand (Ranchi): राजधानी रांची में शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की.

युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि हिमंता बिश्व सरमा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उनका कहना था कि देश की राजनीति में जिन नेताओं को एक स्तंभ के रूप में देखा जाता है, उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है.
प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में एक पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का मुद्दा भी उठाया. उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से पत्रकार को डांटते हुए वहां से जाने को कहा. युवा कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और जवाब मांगना हर नागरिक और पत्रकार का अधिकार है.
कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि क्या संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित भाषा की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए. उनका कहना था कि जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वे सार्वजनिक मंच पर दोहराने योग्य भी नहीं हैं.
हालांकि प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रामक बयानबाजी भी की गई. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिमंता बिश्व सरमा रांची दौरे पर आते हैं तो उनके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: धनवार का JE 5 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, समर्थकों ने मचाई अफरा-तफरी

हरमू जमीन विवाद में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, LRDC को 27 अप्रैल को सशरीर हाजिर होने का आदेश







