
स्वास्थ्य मंत्री की सेहत खराब, लिखा भावुक पोस्ट: कहा "तबियत खराब है लेकिन फाइलें रुक नहीं सकतीं"
अपने अस्वस्थ होने की अपडेट झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने भावुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. साथ ही कहा कि स्वास्थ्य संबंधी चीजों को राजनीति के घेरे में लाना अच्छा नहीं होता.















