गिरिडीह वार्ड पार्षद रंजीत यादव निगम ठेकेदार के बैठक में शामिल होने से नाराज, उप नगर आयुक्त को पत्र लिख जताई आपत्ति
गिरिडीह के वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिख निगम के ठेकेदार को बैठक में शामिल किए जाने पर कड़ी नारागजी जाहिर की है. कहा प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा जाता.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 10 के वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक को पत्र लिखा है. उप नगर आयुक्त को लिखे गए पत्र में वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने झामुमो के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद के प्रतिनिधि सादाब अहमद के बैठक में शामिल होने पर आपत्ति जताई है.
कहा कि राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद के प्रतिनिधि सादाब अहमद खुद नगर निगम के ठेकदार हैं. ऐसे में नगर निगम को 9 अप्रैल को हुए बैठक में कैसे और किस आधार पर शामिल होने की अनुमति दी गई. उप नगर आयुक्त को लिखे पत्र में वार्ड पार्षद ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक ठेकदार को किसी राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किए जाने से पहले मेयर से अनुमति ली गई थी!
वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने उप नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कड़े शब्दों में निगम के ठेकेदार को राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि सादाब अहमद को शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब बगैर अनुमति के एक ठेकेदार को प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया जा सकता है तो वार्ड पार्षद के प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की अनुमति मिलनी चाहिए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच आज हो रही है JSSC की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी







