
सुपौल में अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़के स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन को करना पड़ा विरोध का सामना
सुपौल जिले में अतिक्रमण हटवाने के दौरान लोगों द्वारा किया जाने वाला विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया. जिसके बाद स्थान खाली कराने की प्रक्रिया शुरु करने के लिए प्रशासन ने बल प्रयोग कर अतिक्रमण हटवाया. स्थानीय लोगों ने इसके पश्चात भी विरोध जारी रखा.















