कफ सिरप मामले पर सदन में हंगामा, CM योगी ने कहा चिल्लाएं नहीं.. बुलडोजर एक्शन होगा
यूपी विधानसभा में सोमवार को कोडीन कफ सिरप मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस होती नजर आयी. सपा द्वारा भाजपा की संलिप्तता होने की बात कही गई. साथ ही कफ सिरप के कारण हुई मौतों पर कोई एक्शन न लिए जाने का सरकार पर आरोप लगाया गया. सीएम ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यूपी में कफ सिरप से एक भी मौतें नहीं हुई हैं.

UP Vidhansabha: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने विपक्ष द्वारा किए सारे सवालों का जवाब दिया. इस बीच सदन में कफ सिरप मामले को लेकर विपक्ष द्वारा सदन में हंगामा भी किया गया. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने दावा किया कि कोडीन कफ सिरप के प्रयोग से सैकड़ों मौतें हुई हैं. उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने और मामले को दबाने का भी आरोप लगाया. इसके जवाब में सीएम ने सर्वप्रथम कहा कि यूपी में कफ सिरप के कारण मौतें नहीं हुई हैं. उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि जांच में अपराध व अपराधियों का प्रमाण मिलता है, तो उनपर बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा.
"BJP का मामले से था संबंध"
कोडीन कफ सिरप के मुद्दे को समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान ने प्रश्नकाल के दौरान उठाया. उन्होंने यूपी में नशीले कोडीन कफ सिरप केस के मुख्य आरोपी के भाजपा से संबद्ध होने का दावा किया. उन्होंने कहा भाजपा की उक्त मामले में संलग्न होने की बात सामने आते ही कार्रवाई धीमी हो गई. तमाम मामलों में इस प्रकार का एक्शन होता है. लेकिन, कोडीन कफ सिरप केस में बुलडोजर कहां चला गया.
सपा विधायक ने कहा कि सरकार बताए कि इस मामले में बुलडोजर एक्शन कब तक होगा? क्या उनका बुलडोजर थम गया है? अतुल प्रधान जिस समय हमलावर रुख अपनाए हुए थे उस दौरान सीएम योगी सदन में बैठे मुस्कुराते रहे. जैसे ही अतुल प्रधान बैठे, सीएम योगी आदित्यनाथ अतुल प्रधान के हमलों का जवाब देने के लिए खड़े हो गए.
स्वास्थ्य मंत्री के बदले सीएम ने ही किया पलटवार
दरअसल, मामले में जवाब स्वास्थ्य मंत्री सह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को देना था, क्योंकि मुद्दा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा था. सवाल नशीली दवाओं पर कार्रवाई का था. स्वास्थ्य मंत्री के बदले सीएम योगी खुद जवाब देने के लिए खड़े हो गए. उन्होंने तमाम बिंदुओं पर जवाब दिया. सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है. मामला 2016 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लाइसेंस जारी किए गए कफ सिरप वितरक से जुड़ा हुआ है. पैसों की लेनदेन में भी लोहिया वाहिनी का जुड़ाव सामने आ रहा है.
"बुलडोजर चलेगा तो आपलोग चिल्लाना मत"
सीएम ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की तह तक जाएंगे तो इसकी गहराई में सपा का ही नाम जुड़ा मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी के एक पदाधिकारी के एकाउंट से पैसे के लेनदेन का मामला आया है. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में मामले में एनडीपीएस एक्ट में केस चलना चाहिए. तंज कसते हुए कहा कि जब बुलडोजर चलेगा तो आपलोग चिल्लाना मत.
सदम में हंगामा होने के बाद अध्यक्ष ने सदम को चेताते हुए कहा कि अगर आप अपनी सीट पर नहीं जाते तो मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी. जिसके बाद सदन की कार्वाई सुचारु ढंग से हुई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले 6 नेताओं में भूपेंद्र चौधरी भी हैं शामिल

सपा कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने बरती सख्ती, हिरासत में लिए गए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी







