यूपी में उद्योगों को बढ़ावा, चार कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर 46.79 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत
सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 46.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की, निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में चार औद्योगिक कंपनियों के लिए कुल 46.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की गई। यह सहायता कोविड-19 त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति-2020 के तहत दी जाएगी, ताकि प्रदेश में उद्योगों को आगे बढ़ने और नए निवेश को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद वित्तीय सहायता को मंजूरी दी गई। इनमें जेके सीमेंट लिमिटेड, हमीरपुर को 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक की तीन तिमाहियों के लिए 29.59 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं कनोडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमेठी को जुलाई से सितंबर 2025 की अवधि के लिए 3.62 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी।
इसके अलावा अंकुर उद्योग लिमिटेड, गोरखपुर को इसी अवधि के लिए 10.38 करोड़ रुपये और यूनिलीवर इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर को 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2024 तक की तीन तिमाहियों के लिए 3.20 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में प्रदेश की मेगा औद्योगिक परियोजनाओं को मिलने वाली सुविधाओं और रियायतों पर भी विचार किया गया। इसमें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, इनवेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सरकार का मानना है कि ऐसे फैसलों से प्रदेश में निवेश का माहौल मजबूत होगा और उद्योगों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राम मंदिर दान चोरी केस में बड़ा फैसला, आरोपियों की पैरवी करने पर वकील से वसूले जाएंगे 5 लाख रुपये का जुर्माना

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रेलर की टक्कर, 4 की मौत; कई यात्री घायल







